फतेह सागर झील छलकने को तैयार, उदयपुर में बिखर रही है प्राकृतिक सौंदर्य की छटा

tuhga8j_3_625x300_05_September_24

उदयपुर। राजस्थान की मशहूर फतेह सागर झील मानसून की मेहरबानी से लगभग भर चुकी है और अब इसका छलकने का समय आ गया है। झील के चारों ओर फैला प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। फतेह सागर झील अपनी तीन टापुओं और नीले पानी के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे ‘दूसरा कश्मीर’ की उपाधि दिलाती है। झील के भीतर स्थित नेहरू गार्डन और सौर वेद्यशाला विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।

महाराणा जगतसिंह द्वारा निर्मित इस झील का सौंदर्य मानसून के दौरान अपने चरम पर होता है, और यह उदयपुर को एक खास पहचान दिलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों