मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू, काला नकाब पहनकर कांग्रेस विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

 

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, लेकिन पहले ही दिन से कांग्रेस विधायक आक्रामक हो गए हैं। सदन की अवधि कम होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया और काला कपड़ा बांधकर सदन परिसर में पहुंचे। गांधी प्रतिमा के सामने जाकर नारेबाजी भी की।

 

कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि राज्य की विधानसभा के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब बजट सत्र इतना छोटा है। यह कहीं न कहीं सरकार संदेश दे रही है कि जो जनता से जुड़े और गंभीर मुद्दे हैं, उनके अनदेखा कर रही है। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बजट सत्र की अवधि कम होने पर सवाल उठाए और कहा कि यह बहुत छोटा बजट सत्र है, इसमें आठ या नौ दिन की बैठकें ही होंगी।

 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार जनता के सवालों से मुंह छुपा रही है। हमलोगों ने प्रतिकात्मक रूप से विरोध किया है। कांग्रेस चाहती है कि बजट सत्र 20 से 25 दिन का हो, मगर इसे सिर्फ नौ दिन का किया गया है। इस दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों, बजट पर चर्चा नहीं हो सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों