“Dhoom 4 में रणबीर और श्रद्धा की धमाकेदार जोड़ी, क्या होगा नया ट्विस्ट?”

Shraddha and Ranbir Kapoor in Dhoom 4: ‘धूम 4’ की कास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। एक बार फिर रणबीर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। धूम की फ्रेंचाइजी में रणबीर कपूर का नाम तो पहले ही शामिल हो गया था। वहीं अब शक्ति कपूर की लाडली की भी एंट्री हो गई है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद एक बार फिर दोनों को साथ देखा जाएगा। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। वहीं बॉलीवुड गलियारों में श्रद्धा की धूम 4 में एंट्री को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं।
धूम 4 में श्रद्धा की एंट्री पक्की?
श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद से ही फैंस उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब ‘धूम 4’ में उनकी एंट्री की खबर से फैंस काफी खुश हो गए हैं। कोईमोई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और श्रद्धा की ‘धूम 4’ में जोड़ी पक्की हो गई है। वहीं दोनों मूवी में दोनों की जोड़ी बेस्ट कास्टिंग कॉम्बिनेशन हो सकता है।
‘तू झूठी मैं मक्कार’ में दिखी थी ये जोड़ी
वहीं रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में ऑडियंस का दिल जीत लिया था। मूवी में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। वहीं रणबीर कपूर की लास्ट मूवी एनिमल ने सिनेमा जगत में हलचल मचा दी थी। रणबीर को पहली बार इतने खतरनाक एक्शन सीन्स करते देखा गया था। इसके बाद से ‘धूम 4’ में रणबीर भरपूर एक्शन करते दिखाई देंगे।