राजस्थान में टूरिस्ट महिला को बदमाशों ने मारी गोली

 राजस्थान का उदयपुर जिला पर्यटन के लिए प्रमुख स्थल माना जाता है, लेकिन बाहरी पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान न रखने से प्रदेश और जिले के पर्यटन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, शुक्रवार को उदयपुर घूमने आई थाईलैंड की एक विदेशी महिला पर अचानक हमला हुआ। बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
देर रात हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, महिला माली कॉलोनी के एक होटल में ठहरी हुई थी, जहाँ रात 3 बजे यह वारदात हुई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कब और किसने चलाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
महिला की हालत गंभीर
महिला का इलाज उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि एक टैक्सी चालक महिला को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में छोड़कर गया था, जिसके बाद पुलिस को इस हमले की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। साथ ही, घायल महिला की सहेली से भी पूछताछ की जा रही है ताकि और जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों