HARYANA NEWS: आज नायब सैनी लेंगे सीएम पद की सपथ; सीएम योगी, और जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कल हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया था। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।



हरियाणा के नायब सरकार का शपथ ग्रहण आज पंचकूला के दशहरा मैदान में होगा। नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नायब सैनी के साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।

नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। नायब सैनी के साथ कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने के लिए फोन आ चुके हैं। जिसमें कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी , आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर का मंत्री बनना लगभग तय है।

हरियाणा में ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री बनने के लिए विधायक मंच पर पहुंचे।

1. बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा

2. नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी

3. इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार

4. रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा

5. अटेली की विधायक आरती राव

6. तोशाम की विधायक श्रुति चौधरी

7. गोहाना के विधायक डा. अरविंद शर्मा

8. अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज

9. पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा

10. फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल

11. तिगांव के विधायक राजेश नागर

12. पलवल के विधायक गौरव गौतम

13. बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर

अमित शाह और जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंच पर पहुंचे।

शपथ में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। चिराग पासवान ने नायब सिंह सैनी को बधाई दी।

शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।

मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए संभावित क्रम

1.सीएम नायब सैनी

2.अनिल विज

3.कृष्ण पंवार

4.राव नरबीर

5.महिपाल ढांडा

6.विपुल गोयल

7.अरविंद शर्मा

8.श्याम सिंह राणा

9.रणबीर गंगवा

10.कृष्ण बेदी

11.श्रुति चौधरी

12.आरती राव

13.राजेश नगर

14.गौरव गौतम

तीसरी बार भरोसा दिखाने के लिए लोगों का धन्यवाद- नायब सैनी

हरियाणा के मनोनीत सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर तीसरी बार भरोसा दिखाने के लिए हरियाणा के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले समय में हमारी सरकार काम करेगी। पीएम मोदी का नेतृत्व हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *