डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया

- डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(ब्यूरो प्रभारी मो सलीमुल्लाह)
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, कारगार चिकित्सालय, पाकशाला व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। एक बंदी रामू प्रजापति द्वारा उसके जमानत सत्यापन की प्रक्रिया में विलंब की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने थाना भिटौली से संपर्क कर जमानत के सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए कैदियों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व नियमानुसार निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। बंदियों की विधिक समस्याओं के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान बंदियों को उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ होने के बाद बंदियों को तत्काल बैरक में स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
वर्तमान में जेल में कुल 676 बंदी निरुद्ध थे। इनमें 599 पुरुष बंदी और 37 महिला बंदी हैं, जबकि अल्प वयस्क बंदी 40 थे। कारगार में कुल 07 विदेशी बंदी थे।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक बी.के. गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी कनैहया यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।