आगामी पर्व पर डीएम व एसपी द्वारा परतावल मे फ्लैग मार्च कर लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया

आगामी पर्व पर डीएम व एसपी द्वारा परतावल मे फ्लैग मार्च कर लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(फारूक खान)
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आगामी पर्वों को सकुशल व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत परतावल बाजार में फ्लैग मार्च किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सायं परतावल बाजार में गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर फ्लैग मार्च कर लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्देशों के अनुपालन में कहीं भी ढिलाई न होने दें। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्क व सक्रिय रहने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया। जुलूस के लिए निर्धारित मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया व संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया।
फ्लैग मार्च के दौरान उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार,सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

ड्रोन कैमरे की अफवाह पर युवक ने चलाई गोली, तीन नाबालिक बच्चिया घायल – गांव में मची सनसनी, मौक पर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
घुघली में ट्रेन की चपेट में आया 29 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत
रुद्रपुर भलुही में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
नपं पनियरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम युवा की दर्दनाक मौत,
घास काटने निकली दो सहेलियों की लाशें तालाब में मिली, गांव में सनसनी, किनारे चप्पल-हंसिया मिलने से बढ़ा रहस्य
राजनीति मे जाति पात भेद भाव नही सेवा भाव होता है : विवेक प्रताप उर्फ निक्कू सिंह
निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र की ट्रक के चपेट मे आने से मौत
यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद
साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में गुजरात की पूजा कुमारी ने जीता गोल्ड