जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय महलगंज का किया निरीक्षणप ठन–पाठन का जाना हाल

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय महलगंज का किया निरीक्षणप ठन–पाठन का जाना हाल
बच्चों से किया संवाद, मनोयोग से पढ़ाई करने हेतु किया प्रेरित
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(शफीकुर्रहमान सह संपादक)
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय महलगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा कक्षों, रसोई घर, शौचालय आदि को देखा। जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में अप्रयुक्त अतिरिक्त कक्ष को लेकर जताई नाराजगी व्यक्त की और आवश्यक मरम्मत कराते हुए कक्ष के उपयोग का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने रसोई घर को देखा। उन्होंने खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रभारी बीडीओ सदर को रसोई में खाद्य पदार्थों को रखने हेतु एक स्लैब निर्माण हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने बच्चों से उनके सिलेबस से जुड़े प्रश्न पूछे और उनके लेखन क्षमता की भी की जांच की। कुछ बच्चों द्वारा लेखन के दौरान तीन से अधिक अक्षरों वाले और मिश्रित शब्दों को लिखने में त्रुटि पर जिलाधिकारी ने शिक्षकों को बच्चों की लेखन क्षमता में सुधार हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद कर उन्हें मनोयोग से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा न सिर्फ एक मनुष्य के रूप में हमे बेहतर बनाती है, बल्कि हमारे सपनो को पूरा करने का भी सर्वाधिक सशक्त माध्यम है। जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। कुल 08 शिक्षकों में 06 शिक्षक उपस्थित थे, जबकि 01 शिक्षक बीआरसी पर प्रशिक्षण हेतु गई थीं, जबकि 01 शिक्षक मेडिकल अवकाश पर थे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ड्रोन कैमरे की अफवाह पर युवक ने चलाई गोली, तीन नाबालिक बच्चिया घायल – गांव में मची सनसनी, मौक पर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
घुघली में ट्रेन की चपेट में आया 29 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत
रुद्रपुर भलुही में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
नपं पनियरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम युवा की दर्दनाक मौत,
घास काटने निकली दो सहेलियों की लाशें तालाब में मिली, गांव में सनसनी, किनारे चप्पल-हंसिया मिलने से बढ़ा रहस्य
राजनीति मे जाति पात भेद भाव नही सेवा भाव होता है : विवेक प्रताप उर्फ निक्कू सिंह
निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र की ट्रक के चपेट मे आने से मौत
यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद
साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में गुजरात की पूजा कुमारी ने जीता गोल्ड