रुद्रपुर भलुही में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

रुद्रपुर भलुही में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(फारूक खान)
परतावल, महराजगंज। रुद्रपुर भलुही में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न हिस्सों से आई टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने दमखम के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में जुटे इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा,ग्राम प्रधान मुनीब सिंह, बलवंत विश्वकर्म, पंकजेश,बलराम उपाध्याय, इंद्रासन शर्मा,कन्हैया मद्धेशिया आदि मौजूद रहे
