सेमरा चंद्रौली को सौगात: भव्य विवाह भवन का शुभारंभ

0
IMG-20250904-WA0184

सेमरा चंद्रौली को सौगात: भव्य विवाह भवन का शुभारंभ
आनन्द पब्लिक, महराजगंज
फारुक खान
परतावल/महराजगंज: परतावल ब्लॉक की ग्राम सभा सेमरा चंद्रौली में गुरुवार को एक भव्य विवाह भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित हुआ। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने इस समारोह का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान सचिन कुमार सिंह ने बताया कि 60 डिसमिल भूमि पर बनने वाले इस भवन की अनुमानित लागत 3.5 करोड़ रुपये है। यह भवन ग्रामीणों को विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे शादी जैसे आयोजनों के लिए स्थान की समस्या से निजात मिलेगी।समारोह में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, बृजेश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *