पुरैना में हिंदू संघर्ष मोर्चा का मशाल जुलूस, मासूम हिमांशु के हत्यारों को फांसी देने की गरजी आवाज

*पुरैना में हिमांशू हत्याकांड को लेकर हिंदू संघर्ष मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस,दोषियों को फांसी की मांग*
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(रंजीत मोदनवाल)
सदर कोतवाली क्षेत्र के चिउरहा निवासी 12 वर्षीय हिमांशु चौधरी की हत्या के विरोध में गुरुवार को हिंदू संघर्ष मोर्चा ने घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना में मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस मुख्य चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस चौक पर आकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों ने मासूम हिमांशु के हत्यारों को फांसी की सजा और उनके मकान को कुर्क करने की मांग की लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाकर शीघ्र से शीघ्र दोषियों को सजा सुनाई जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घिनौनी वारदात करने का साहस न कर सके।
