मेरे सपनों का भारत’ में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में गूंजा नए भारत का संकल्प

‘मेरे सपनों का भारत’ में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में गूंजा नए भारत का संकल्प
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(लालजी यादव)
पनियरा (महराजगंज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प सप्ताह के तहत बुधवार को पनियरा इंटर कॉलेज मन्नान खां विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने निबंध, पोस्टर-चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति की मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय और अनु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आराधना प्रजापति प्रथम, तारा, अंशिका व आफरीन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दिव्या तृतीय रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में नीतू, प्रियंका एवं काजल संयुक्त रूप से प्रथम, तौहीद द्वितीय और सबीना खातून तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि उमेश प्रजापति के हाथों विद्यालय प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन राम ललित ने किया। प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपदेश चौरसिया, सुनील गुप्ता, गुलजार आलम, शिवनारायण वर्मा, राम नारायण सिंह, राजेश भारती, पुष्पा गुप्ता समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों ने रचनात्मक सोच के साथ देश के भविष्य को लेकर अपने विचार भी साझा किए।
