दिल्ली में मच्छरों का कहर: घर में पनपे मच्छरों पर लगेगा जुर्माना!

mosquito_borne_infections_filariasis__1578116847

नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सात दिन में डेंगू के 300 से अधिक मामले सामने आए हैं। इस वर्ष अब तक कुल 1,229 केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में इस महीने तक मलेरिया के 363 केस रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि सितंबर 2023 में यह आंकड़ा 294 था। पिछले साल कुल मामले 426 थे।

सबसे अधिक केस पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक चिकनगुनिया के 43 मामले सामने आए हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने हैं; पिछले वर्ष यह आंकड़ा 23 था। इस साल चिकनगुनिया के सबसे अधिक मामले दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र से आए हैं। पिछले हफ्ते भी राजधानी में सात दिन में डेंगू के 208 मामले दर्ज किए गए थे।

एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है

इस वर्ष 21 सितंबर तक दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहर में डेंगू से लोक नायक अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। सितंबर में दिल्ली में डेंगू के 651 और पिछले महीने 256 मामले सामने आए थे।

ये संख्या पिछले साल की तुलना में कम है। वर्ष 2023 में दिल्ली में सितंबर महीने तक डेंगू के 3,013 मामले सामने आए थे, जो कि वर्ष 2022 के 525 मामलों से काफी अधिक थे।

नजफगढ़ जोन से सबसे अधिक मामले सामने आए 

इस साल सबसे अधिक मामले नजफगढ़ जोन से हैं, जिनकी संख्या 180 है। एक हफ्ते में इस इलाके में 45 मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट और रेलवे जैसी अन्य एजेंसियों द्वारा शासित गैर-एमसीडी क्षेत्रों में कुल 312 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं।

इस आंकड़े में वे मरीज शामिल नहीं हैं, जिन्हें संक्रमण हुआ और जो दिल्ली के निवासी नहीं हैं या जिन्होंने अधूरा या गलत पता दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम इस साल डेंगू के मामलों को कम रखने में सफल रहा है। इसके लिए घर-घर जाकर निरीक्षण, नियमित कीटनाशक का छिड़काव और जन जागरूकता अभियान चलाए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों