घुघली ब्लॉक में मनरेगा हाजिरी का फर्जीवाड़ा बेलगाम, ग्रामीण बोले- शासन है बेखबर

0
IMG-20251231-WA0614

घुघली ब्लॉक में मनरेगा हाजिरी का फर्जीवाड़ा बेलगाम, ग्रामीण बोले- शासन है बेखबर

महराजगंज। घुघली विकास खंड में मनरेगा हाजिरी का फर्जीवाड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ गांवों में एक ही समय की हाजिरी की फोटो NMMS ऐप पर बार-बार अपलोड की जा रही है। वहीं, कई ग्राम सभाओं में मजदूरों को लाइन में खड़ा कर फोटो खींचा जाता है, जिससे केवल आगे खड़े मजदूरों की पहचान ही हो पाती है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की फर्जी हाजिरी के चलते सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। ग्रामीणों का सवाल है कि विकास खंड के अधिकारी, जो मस्टरोल पर लगे हाजिरी वाले फोटो का सत्यापन करते हैं, क्या वे यह नहीं देखते कि कई जगह एक ही फोटो अलग-अलग मस्टरोल पर अपलोड हो रही है।
कुछ ग्राम सभाओं में तो एक ही समय की हाजिरी लगाकर फोटो अपलोड किया गया है, जिससे पूरे गांव की वास्तविक उपस्थिति का सही आंकड़ा नहीं मिलता। ग्रामीणों का कहना है कि शासन को इस फर्जीवाड़े पर तत्काल अंकुश लगाना चाहिए, वरना सरकारी योजनाओं का उद्देश्य ही प्रभावित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *