गन्ने के खेत में मिला अधेड़ का शव

0
IMG-20251225-WA0081

गन्ने के खेत में मिला अधेड़ का शव

आनंद पब्लिक, महराजगंज

(शैलेंद्र शर्मा)

घुघली/ महाराजगंज
गुरुवार को सुबह पौहारिया गांव के सिवान में गन्ने के खेत में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। और लोगो की लम्बी हुजूम लग गई और खेत से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद घटना का खुलासा हुआ।
बताया गया कि गांव निवासी दिवाकर यादव के खेत में लोगो गन्ना काट रहे थे इसी दौरान खेत के अंदर से बदबू आने पर उन्होंने आसपास देखा तो एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव काफी पुराना होने के कारण उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। चेहरा पूरी तरह सड़ जाने से उसकी पहचान नहीं हो सकी।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। और पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किये, लेकिन पहचान नहीं हो सकी
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव लगभग एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *