BJP की सफल रणनीति: कार्यवाहक CM सैनी ने कविता जैन से की मुलाकात, राजीव आज लौटाएंगे नामांकन

2018_4image_12_08_365980000kavita

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने बागी नेताओं को मनाने के लिए भरपूर प्रयास किए हैं। सोनीपत से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री कविता जैन और उनके पति राजीव जैन को मनाने के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोनीपत पहुंचे। बंद कमरे में हुई बैठक के बाद नायब सैनी ने कविता जैन और राजीव जैन को राजी कर लिया है। अब राजीव जैन अपना नामांकन वापस लेंगे।

बताया जा रहा है कि सोनीपत में भाजपा ने कांग्रेस से आए निखिल मदान को टिकट दिया था, जिसके बाद राजीव जैन ने भाजपा से बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं, हिसार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रधान गायत्री देवी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि महिला मोर्चा से जुड़ी किसी भी महिला को टिकट न देकर उनका अपमान किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *