J&K NEWS: खरगे ने आज भाजपा को घेरा; कहा कांग्रेस-एनसी का। रिश्ता नही होगा खराब, भाजपा की कोशिश होगी नाकाम

अनंतनाग में एक सार्वजनिक रैली के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘भाजपा भाषण तो बहुत देती है, लेकिन करनी और कथनी में बहुत अंतर है। कांग्रेस और एनसी का गठबंधन कमजोर नहीं होगा।’



कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे अनंतनाग में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा भाषण तो बहुत देती है, लेकिन करनी और कथनी में बहुत अंतर है। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, कांग्रेस और एनसी का गठबंधन कमजोर नहीं होगा। हमने संसद में अपनी ताकत दिखा दी है… हम उसी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे।’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘यह एक जुमला है। उन्होंने पहले भी यही बात कही थी। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, 10 साल हो गए, क्या उन्होंने दीं? जो यहां एक लाख लोगों की भर्ती नहीं कर सके, वो पांच लाख नौकरियां क्या देंगे? झूठ बोलने वालों पर भरोसा मत करना, मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से ये अपील करता हूं कि जो सच बोलते हैं, उन्हें वोट दें आजादी के बाद से उनके साथ रहे हैं, उन्हें कांग्रेस पार्टी और एनसी को वोट देना चाहिए।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों