बिहार के बाद अब ओडिशा में होगा SIR, अगले साल जनवरी में आएगी वोटर लिस्ट

0
sir-aijpg_1755539299019

ओडिशा में अगले महीने से मतदाता सूची की स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया शुरू होगी। यह 2002 के बाद राज्य में पहली ऐसी प्रक्रिया होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. संत गोपालन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची अगले साल 7 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।

गोपालन ने कहा, ‘एसआईआर अगले महीने से शुरू होगा और संशोधित सूची जनवरी में जारी होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, इसमें देरी भी हो सकती है।’

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 38,000 से बढ़ाकर 45,000 की जाएगी। 2002 के बाद से अब तक मतदाता सूची में हर साल केवल सामान्य संशोधन होता रहा है, जिसमें घर-घर जाकर सत्यापन नहीं किया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *