युवक ने खाया जहरीला पर्दाथ, मौत

युवक ने खाया जहरीला पर्दाथ, मौत
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(शैलेंद्र शर्मा (
घुघली । महराजगंज।
घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा जोगिया में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 22 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान शिवानंद गोंड पुत्र सोहन गोंड के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10.30 बजे हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई धनंजय गोंड उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा था। परिजनों ने बताया कि शिवानंद लंबे समय से अवसादग्रस्त था, इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से पूरा गाँव मातम में है वहीं घटना को लेकर तरह तरह की हो रही है चर्चाये
