80 साल के बुजुर्ग को 4 महिलाओं ने लूटा, 2 साल में 9 करोड़ की साइबर ठगी

0
A person wearing a Guy Fawkes mask engaged in hacking activities on a computer in a dimly lit room.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 4 महिलाओं ने मिलकर 80 साल के एक बुजुर्ग से लगभग 9 करोड़ रुपये ठग लिए। फेसबुक पर शुरू हुई इस ‘दोस्ती’ के नाम पर इन महिलाओं ने पीड़ित बुजुर्ग से जमकर पैसे ऐंठ लिया। जब पीड़ित को इस बात का एहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए और उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद पता चला है कि अब वह डिमेंशिया के मरीज हो गए हैं।

 

यह सब साल 2023 के अप्रैल महीने में शुरू हुआ। तब बुजुर्ग ने शरवी नाम की एक महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों एक-दूसरे को जानते नहीं थे तो फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं हुई। कुछ दिन बाद महिला को उसी नाम के एक-दूसरे अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और बुजुर्ग ने उसे तुरंत एक्सेप्ट कर लिया। यहीं से पहले दोनों की चैटिंग शुरू हुई और फिर फोन नंबर की अदला-बदली भी हो गई। धीरे-धीरे वॉट्सऐप पर भी बात होने लगी। शरवी ने बुजुर्ग शख्स को बताया कि वह अपने पति से अलग हो चुकी हैं और अपने बच्चों के साथ रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *