एनएच-730एस निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, आजाद नगर व मऊपाकड़ में दो दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति
एनएच-730एस निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, आजाद नगर व मऊपाकड़ में दो दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति
आनंद पब्लिक, महराजगंज
महराजगंज–ठूठीबारी मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस के निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से आजाद नगर और मऊपाकड़ क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। इसके चलते अगले दो दिनों तक इन क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति बाधित रहेगी।
नगर पालिका परिषद ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में पेयजल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की है। संबंधित विभाग द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जा सके।
नगर पालिका प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
