दिल्ली पुलिस की नई पहल: महिला मेडिकल स्टाफ को दी जा रही सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, कोलकाता कांड के बाद सुरक्षा में सुधार

दिल्ली पुलिस की नई पहल: महिला मेडिकल स्टाफ को दी जा रही सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, कोलकाता कांड के बाद सुरक्षा में सुधार

सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद दिल्ली पुलिस उत्तर पश्चिम जिले की ओर से एक पहल की गई है| इसके तहत महिला मेडिकल स्टाफ को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है| यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि महिला मेडिकल स्टाफ को किसी तरह की असुरक्षा महसूस न हो और वे हर परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें|

दिल्ली पुलिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के द्वारा इस इनिसेटिव की शुरुआत राजधानी के शालीमार बाग इलाके में बने फोर्टिस हॉस्पिटल से हुई है| जानकारी के मुताबिक ये पहली बार है जब आत्मरक्षा की ट्रेनिंग महिला मेडिकल स्टाफ को दी जा रही है| फोर्टिस हॉस्पीटल में दिल्ली पुलिस की परिवर्तन सेल के सहयोग से सात दिन का सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है|

600 से अधिक महिला मेडिकल स्टाफ को दी जा रही सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

दरअसल, फोर्टिस हॉस्पीटल शालीमार बाग में दिल्ली पुलिस नॉर्थ वेस्ट की परिवर्तन सेल के सहयोग से सात दिन का सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है| इस प्रोग्राम के माध्यम से मेडिकल फीमेल स्टाफ को आत्मरक्षा के लिए जरूरी ट्रेनिंग प्रदान किए जा रहे है| यह पहल, हाल में कोलकाता स्थित आरजी कार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर की जा रही है|

इस प्रोग्राम के जरिए 600 से ज्यादा महिला मेडिकल स्टाफ को आत्मरक्षा के लिए जरूरी विभिन्न तकनीकों की ट्रेनिंग दी जा रही है| इनमें मुक्के मारना, कोहनी से वार करना, रोकना, आंखों पर हमला, बालों और हाथों की पकड़ से खुद को मुक्त करने जैसे हुनर शामिल हैं| इनके अलावा प्रशिक्षण के दौरान रोजाना इस्तेमाल होने वाले तात्कालिक हथियारों को भी प्रभावी तरीके से चलाना सिखाया जाएगा, ताकि वे किसी भी खतरनाक स्थिति में खुद की रक्षा कर सकें|

इस तरह के प्रोग्राम महिला स्टाफ के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेंगे

हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर दीपक नारंग के मुताबिक, करीब 600 से ज्यादा महिला मेडिकल स्टाफ को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है, जो की अलग-अलग विभाग में तैनात है| यह इनिसेटिव दिल्ली पुलिस की नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी जितेंद्र मीणा के द्वारा लिया गया| उन्होंने फॉर्टिस हॉस्पिटल से बातचीत की थी जिसके बाद इस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की शुरुआत हुई|

यह कार्यक्रम अस्पताल में काम कर रहीं महिला मेडिकल स्टाफ को अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है| इस तरह के प्रोग्राम से महिला स्टाफ के मनोबल में बढ़ोतरी होगी| तो वही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही महिला मेडीकल स्टाफ का कहना है कि इसे महिला को लेनी चाहिए जिससे कि वो अपनी सुरक्षा खुद कर सके| इस ट्रेनिंग से उन्हें बहुत मदद मिलेगी| वहीं, समाजसेवी नीरज तोमर ने बताया कि दिल्ली के अन्य अस्पतालों में भी इसे चलाने की योजना है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों