रात को मेला देखने गईं दो दोस्त, सुबह पेड़ पर मिलीं लाशें: यूपी में डबल मर्डर

UP में डबल मर्डर
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक पेड़ पर दो लड़कियों के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई| दोनों मृतक लड़कियां आपस में दोस्त हैं और एक ही गांव की रहने वाली हैं| परिजनों के मुताबिक, दोनों लड़कियां सोमवार की रात में जन्माष्टमी का मेला देखने गईं थीं| सुबह संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई गई है| पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर जांच की है|
घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है| मृतक लड़कियों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है| पुलिस के मुताबिक, लडकियों के शव एक ही पेड़ पर दुपट्टे से लटके मिले हैं| नजदीक में ही एक मोबाइल बरामद हुआ है| एक लड़की के पास सिम कार्ड मिला है| सभी की जांच की जा रही है| पुलिस शुरूआती जांच में सुसाइड केस मान रही है| मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है|
रात में जन्माष्टमी के मेले में गईं दो दोस्त
घटना जिले की कोतवाली कायमगंज के गांव भगौतीपुर की है| गांव के एक ही मोहल्ले की दो लड़कियों के शव एक ही दुपट्टे से आम के बाग में पेड़ से लटकी मिले| मृतक लड़कियों के परिजनों के मुताबिक, सोमवार बको जन्माष्टमी का त्योहार था| रात करीब 9 बजे गांव में जन्माष्टमी के मेले के प्रोग्राम में जाने की बात कह कर दोनों लड़कियां घर से गई थी| देर रात तक लड़कियां में घर नहीं पहुंची परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिलीं|
आम के पेड़ पर लटके मिले दो शव
मंगलवार की सुबह निकट के बाग में एक आम के पेड़ पर दोनों लड़कियों की शव लटके मिले| यह जानकारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई| परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर जमा हो गए| सूचना पुलिस को दी गई| कायमगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची| दोनों के शवों को पेड़ से उतारा गया| पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां अपने ही दुपट्टे से फंदे में लटकी हुई थीं| पुलिस ने जांच पड़ताल की पेड़ के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ वहीं एक मृतक लड़की के कपड़ों से सिम कार्ड मिला है|