आज जारी होगा आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र, अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे करेंगे अनावरण”

Aam-Aadmi-Party--AAP--natiobnal-convener-Arvind-Ke_1727849059570_1727849082574

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे आप का मैनिफेस्टो जारी करेंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ‘संकल्प पत्र’ को जारी किया। भाजपा ने तीन चरणों में अपना संकल्प पत्र किया है। जिसमें दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं। संकल्प पत्र के तीसरा भाग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। जैसे कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। और चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों को हमारी सरकार आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा 1700 अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देंगे साथ ही निर्माण और बेचने का अधिकार दिया जाएगा।
-यमुना रिवर फ्रंट का विकास करेंगे।
-दिल्ली में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज देंगे।
-आयुष्मान योजना का लाभ देंगे।
-युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरी देंगे।
-13 हजार बसों को ई-बसों में बदलेंगे।
-दिल्ली की सील दुकानों को छह महीने के अंदर फिर से खुलवाएंगे।
-दुकानों को फ्री होल्ड करने का काम किया जाएगा।
-गिग श्रमिकों के लिए 5 लाख दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। इनके बच्चों को छात्रवृति दी जाएगी।
-श्रमिकों को टूलकिट के लिए 10 हजार की सहायता, पंजीकृत श्रमिकों को लोन और दुर्घटना बीमा।

दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।
केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे। लेकिन इन्होंने बंगला लिया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एकसाथ मिलाकर इन्होंने एक शीश महल बना दिया।
इन्होंने (केजरीवाल और AAP ने) काम नहीं करने का एक नया तरीका ढूंढा है। कोई भी काम नहीं करना है तो ये कहते हैं कि हमें पूर्ण राज्य का दर्जा दे दीजिए। जब इन्होंने वादा किया और चुनाव लड़ा तो क्या इन्हें दिल्ली का स्टेटस मालूम नहीं था क्या?
केवल बहाने बनाना इनकी फितरत है। हम महाभारत के प्रसिद्ध पौराणिक महाकाव्य को बढ़ावा देने और प्रचारित करने के लिए एक भव्य महाभारत कॉरिडोर विकसित करेंगे, इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारों के साथ साझेदारी भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों