पहले गणतंत्र दिवस समारोह की झलक, रामलीला मैदान में हुआ भव्य आयोजन, 10 हजार लोग हुए शामिल

गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का पर्व है। देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शहर में पहले गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आगरा किले के सामने रामलीला मैदान में हुआ था। समारोह में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए थे। मेला और प्रदर्शनी के साथ खेलों का आयोजन हुआ। शहरभर में जुलूस निकाला गया था।
गणतंत्र दिवस की खबर के अनुसार आगरा के रामलीला मैदान में भव्य समारोह आयोजित हुआ था। हजारों लोगों से मैदान खचाखच भरा था। देशभक्ति के नारे गूंज रहे थे। सभी ने एक स्वर होकर राष्ट्रगान का गायन किया। तिरंगे को सलामी देकर अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।