हाई कोर्ट ने अंतरधार्मिक प्रेमी जोड़े को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया

मुझे मुस्लिम लड़के से शादी के फ़ैसले के कारण मिल रही हैं धमकियां' - BBC  News हिंदी

 

ग्वालियर: हाई कोर्ट ने एक प्रेमी जोड़े को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। यह जोड़ा अलग-अलग धर्मों से है और परिजनों से जान का खतरा बता रहा था। लड़की ने धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन भी किया है। दिल्ली में यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शादी कर लेंगे। यह मामला अशोकनगर की शिफा और ग्वालियर के अजेंद्र का है, जिनका सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ और फिर प्यार हो गया।

 

घरवालों ने तय कर दी थी शादी

शिफा के परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता चलने पर उन्होंने उसे घर में कैद कर दिया और उसकी शादी कहीं ज्यादा उम्र के व्यक्ति से तय कर दी। शादी 12 जनवरी को होनी थी। शिफा ने अजेंद्र को सारी बात बताई और दोनों ग्वालियर भाग गए। वहां वे लिव-इन में रहने लगे। शिफा को परिवार से लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसलिए उन्होंने हाई कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई।

 

हाई कोर्ट ने दी राहत

हाई कोर्ट ने पुलिस को जोड़े को सुरक्षा देने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। लड़की के परिजनों को भी चेतावनी दी गई है कि वे दोनों की आज़ादी में कोई रुकावट न डालें। वरना कानूनी कार्रवाई होगी। अगर कोई उन्हें परेशान करे तो प्रेमी जोड़ा पुलिस की मदद ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों