60 वर्ष की आयु में भी महिपाल का दौड़ने का जुनून: फिट रहने के लिए शुरू की दौड़, अब रोज़ करते हैं अभ्यास

60 वर्ष की आयु में भी महिपाल का दौड़ने का जुनून: फिट रहने के लिए शुरू की दौड़, अब रोज़ करते हैं अभ्यास

जिले के महिपाल सिंह का दौड़ का जुनून कड़कड़ाती सर्दी में कम नहीं हुआ। वह प्रतिदिन सुबह शाम दौड़ते हैं और 60 से ज्यादा की उम्र को खुद को फिट रखे हुए हैं। दिन में साढ़े पांच घंटे वह दौड़ का अभ्यास करते हैं, जिसमें वह 15 किमी. दौड़ते हैं।

अटोर नंगला गांव निवासी महिपाल सिंह ने 2021 से दौड़ लगाना शुरू किया था। अप्रैल 2022 से अभी तक वह जिला स्तरीय, प्रदेश स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 101 पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि 60 से ज्यादा उम्र हो जाने पर बेटे ने फिट रहने की सलाह दी,

जिसके बाद उन्होंने दौड़ना शुरू किया और उन्हें जुनून चढ़ गया। उन्होंने पता लगाया कि 60 साल की उम्र के बाद भी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्हें एथलेटिक्स एसोसिएशन के बारे में पता चला और उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। अब वह एक भी दिन दौड़ लगाए बिना नहीं रह पाते। इस उम्र में भी वह युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।

प्रत्येक दिन सुबह छह बजे से नौ बजे तक और शाम को साढ़े तीन बजे से छह बजे तक वह अभ्यास करते हैं। केवल शुक्रवार को वह नहीं दौड़ते, शुक्रवार को 10 किमी. चलते हैं। 19 जनवरी को मुंबई में होने वाली टाटा मुंबई दौड़, दो फरवरी को वडोदरा इंटरनेशनल मैराथन, नौ फरवरी को अलवर टाइगर मैराथन और 16 फरवरी को बांद्रा में होने वाली टीसीएस वर्ल्ड टेन प्रतियोगिता में वह भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों