मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई का निधन, सैफई में अंतिम विदाई की तैयारी

IMG_2251

 

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार में शोक की लहर फैल गई है। उनके छोटे भाई राजपाल यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और सुबह चार बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

राजपाल यादव के निधन की खबर से इटावा जिले के सैफई में गहरा शोक छा गया है। उनके बेटे अभिषेक अंशुल यादव वर्तमान में इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। राजपाल यादव के निधन की जानकारी सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की।

 

उन्होंने बताया कि राजपाल यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। उनके निधन से परिवार, पार्टी और समर्थकों में दुख का माहौल है। समाजवादी पार्टी के समर्थक और स्थानीय लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सैफई पहुंच रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों