Selena Gomez ने की सगाई, Benny Blanco को पहनाई अंगूठी, तस्वीरें हुईं वायरल

हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते साल से ही उनका नाम प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) से जुड़ना शुरू हो गया था। आखिरकार, अब मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों की सगाई की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एक साल से ज्यादा समय तक ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने के बाद सेलेना अपने रिश्ते को शादी का नाम देने वाली हैं। 12 दिसंबर को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने सगाई की जानकारी फैंस को दी है। आइए, दोनों की सगाई से जुड़ी वायरल तस्वीरों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सेलेना ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग
इंस्टाग्राम पर सेलेना ने इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। इनमें देखा जा सकता है कि वह लॉन में बैठी हुई हैं और अपनी सगाई की अंगूठी को निहारती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, एक अन्य फोटो में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के गले लगते हुए दिख रही हैं।
दोनों की फोटोज पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के ऊपर कमेंट सेक्शन में प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। हॉलीवुड सेलेब्स ने भी दोनों की सगाई की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है।
2023 में शुरू हुई थी अफेयर की चर्चा
हॉलीवुड में सेलेना गोमेज की एक्टिंग और सिंगिंग दोनों को पसंद किया जाता है। साल 2023 से ही उनका नाम पॉपुलर प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ जुड़ना शुरू हो गया था। दोनों को अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया। अब कपल ने अपने प्यार के रिश्ते की जानकारी सभी के साथ शेयर कर दी है।