शादी के विवाद में रिश्तों का खून, बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

IMG_1919

 

दिल्ली के ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मनपसंद लड़की से शादी कराने से मना करने पर एक बेटे ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय सुलोचना के रूप में हुई है।

 

हत्या के बाद लूटपाट की झूठी कहानी

आरोपी सावन ने मां की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर लूटपाट और हत्या की झूठी सूचना दी। उसने कहा कि किसी ने उसकी मां की हत्या कर कानों की बालियां छीन ली हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुलोचना को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

 

पुलिस की जांच में खुलासा

मौके पर जांच के दौरान पुलिस को लूटपाट का कोई सबूत नहीं मिला। घर का कीमती सामान सुरक्षित था। पड़ोसियों से पूछताछ में सावन का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

 

हत्या का कारण

जांच में पता चला कि सुलोचना अपने दो बेटों, कपिल और सावन, के साथ रहती थी। उनके पति का 2019 में निधन हो चुका था। कपिल एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट है, जबकि सावन चैंपियन वाहन चलाता है।
सावन ने बताया कि उसके बड़े भाई कपिल की हाल ही में शादी तय हुई थी। इस पर उसने अपनी मां से अपनी पसंद की लड़की से शादी की बात की। लेकिन, सुलोचना ने उसे डांटा और धमकी दी कि यदि उसने दोबारा इस बात का जिक्र किया, तो उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा। इसी बात से गुस्साए सावन ने अपनी मां की हत्या कर दी।

 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सावन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है। यह घटना पारिवारिक विवाद और आक्रोश के चलते हुए अपराध का गंभीर उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों