विजयपुर उपचुनाव की हार के बाद रामनिवास रावत का वन मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर

IMG_1869

मध्यप्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत का इस्तीफा राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मंजूर कर लिया है। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे अब राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

 

रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा था। मुख्यमंत्री के जर्मनी और यूके से लौटने के बाद इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी हुई। अब उनके इस्तीफे के बाद राज्य सरकार में नए वन मंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

पार्टी के भीतर संभावित उम्मीदवारों की चर्चा जोर पकड़ रही है। इस सूची में नागर सिंह चौहान का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है, जो वर्तमान में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री हैं और पहले भी वन एवं पर्यावरण विभाग संभाल चुके हैं। इसके अलावा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल, और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं।

 

यदि पार्टी इस बार महिला को वन मंत्री बनाती है, तो कृष्णा गौर का नाम भी चर्चा में है। वह वर्तमान में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं और विभागीय जिम्मेदारियों में दक्ष मानी जाती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किसे इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपती है, क्योंकि वन विभाग राज्य के लिए न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से बल्कि राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों