Jharkhand Chunav Result: “संताल परगना की 10 सीटों पर बिखरे चुनावी परिणाम, BJP को झटका और कांग्रेस को निराशा”

Jharkhand vidhan sabha Chunav result: संताल परगना की 16 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक 9 सीटों का रुझान सामने आया है। रुझानों के मुताबिक, झामुमो को चार, भाजपा दो, कांग्रेस एक, आजसू एक, राजद एक पर बढ़त बनाए हुआ है।उधर, गोड़डा जिले में तीसरे राउंड में गोड्डा सीट पर राजद के संजय यादव, पौड़ेयाहाट में कांग्रेस के प्रदीप यादव महागामा में भाजपा के अशोक भगत आगे चल रहे हैं। देवघर जिले सारठ से झामुमो के उदय शंकर सिंह, मधुपुर से महागठबंधन के हफीजुल अंसारी आगे चल रहे हैं।
महगामा मं भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार 11156 मत पाकर 3084 मत आगे चल रहे हैं। इंकांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह दूसरे स्थान पर हैं। सेकंड राउंड लिट्टीपाड़ा में झामुमो 1800 वोट से आगे चल रहा है।
गोड्डा में राजद के संजय प्रसाद यादव भाजपा के अमित मंडल से 9632 वोट से आगे चल रहे हैं। पोड़ैयाहाट में कांग्रेस के प्रदीप यादव भाजपा के देवेंद्रनाथ सिंह से 5322 वोट से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में देवघर से राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान 19,581 वोट से आगे चल रहे हैं।