Kundarki By Election Voting: “सपा प्रत्याशी रिजवान की पुलिस से नोकझोंक, सुबह 9 बजे तक 13.61% मतदान”

UP By Election 2024 Voting : मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा के लिए बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। क्षेत्र के 3,84,673 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जानें पल-पल के अपडेट…।
विधायक जियाउर्रहमान के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट
कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क का इस्तीफा मुख्य वजह है। जियाउर्रहमान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जीत दर्ज कर इस सीट पर कब्जा किया था। हाल ही में 2024 लोकसभा चुनाव में संभल संसदीय सीट से उनके दादा और सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के जीतने के बाद जियाउर्रहमान ने कुंदरकी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने दादा की संसदीय जिम्मेदारियों को संभालने के लिए यह फैसला लिया। उनके इस्तीफे से कुंदरकी सीट खाली हो गई, जिसके चलते अब यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।
सुबह नाै बजे तक 13.61% मतदान
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक कुल 13.61% मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती घंटों में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन समय के साथ मतदाताओं में उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं, मतदान के दौरान विभिन्न बूथों पर राजनीतिक दलों के एजेंट भी सक्रिय नजर आए। सुबह के समय ठंड के कारण मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
गांव के अंदर लोगों के आधार कार्ड चेक करने का आरोप
पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए उत्साह
कुंदरकी के खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर बने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह से ही वोट डालने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।
विधानसभा क्षेत्र को कुल चार जोनों में बांटा
निर्वाचन अधिकारी और डीएम अनुज सिंह ने बताया कि कुल 225 मतदान केंद्रों पर 436 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 121 बूथ क्रिटिकल और 2 बूथ बर्नलेबुल हैं। इन बूथों पर अन्य की अपेक्षा अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का माहौल देने के लिए पुलिस ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को कुल चार जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया है।
सबसे पहले किया गया मॉक पोल
कुंदरकी उपचुनाव के लिए बनाएं गए पोलिंग बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बुधवार सुबह सात बजे से शाम पांच तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने मतदान के लिए 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।