“Bigg Boss 18” में ‘बायकॉट अविनाश मिश्रा’ क्यों हुआ ट्रेंड? जानिए पूरा विवाद

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें दिग्विजय और अविनाश के बीच जमकर घमासान देखने को मिला। दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। इससे पहले कई बार रजत दलाल और विवियन डीसेना के बीच भी बहसबाजी देखने को मिल चुकी है। वहीं अविनाश और दिग्विजय की ये फाइट कई दिनों से देखने को मिल रही है लेकिन इस बार बहस हाथापाई तक पहुंच गई। आइए आपको भी बताते हैं क्या कुछ हुआ?
अविनाश और दिग्विजय के बीच घमासान
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें अविनाश और दिग्विजय के बीच तगड़ी बहस होते हुए नजर आई। वहीं बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच धक्का मुक्की हो गई। अविनाश ने दिग्विजय को इतनी जोर का धक्का दिया कि वह सीधा जमीन पर जा गिरे। अब इस पर सोशल मीडिया पर भी ‘बायकॉट अविनाश’ ट्रेंड चल गया है।
सोशल मीडिया पर बायकॉट का चला ट्रेंड
एक यूजर ने लिखा, ‘बिग बॉस 15 में उमर ने धक्का मारा था तो उसे घर से बेघर कर दिया गया था। इसी तरह अविनाश को भी घर से बाहर निकालना चाहिए। अविनाश को बायकॉट कर देना चाहिए।’ अब घर में अविनाश और दिग्विजय की फाइट पर बिग बॉस क्या फैसला लेते हैं ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा।
विवियन और चाहत के बीच नोकझोंक
वहीं प्रोमो में चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच भी क्यूट नोकझोंक भी देखने को मिलेगी। चाहत विवियन को चाय के लिए टीज करती दिखाई देती हैं। इस पर विवियन चिढ़ जाते हैं। वहीं मेकर्स ने प्रोमो में दोनों के इन मोमेंट्स के बैकग्राउंड में ‘बंटी और बबली’ सॉन्ग का टाइटल भी चलाया। शो में दोनों को बंटी और बबली का टाइटल मिल चुका है।
नए ‘टाइम गॉड’ बनने के दावेदार
वहीं घरवालों को नया टाइम गॉड भी मिलने वाला है। इसके लिए रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर दावेदार की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं इस लिस्ट में चाहत पांडे का नाम भी सामने आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन नया टाइम गॉड बनता है।