BO Collection: “भूल भुलैया 3” के मुकाबले “सिंघम अगेन” की कमाई रही मामूली, जानिए अब तक की कुल कमाई

BO Collection: “भूल भुलैया 3” के मुकाबले “सिंघम अगेन” की कमाई रही मामूली, जानिए अब तक की कुल कमाई

Box Office Collection Report: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने दिवाली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन दोनों की कमाई धमाकेदार हुई। रूह बाबा और बाजीराव सिंघम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले हफ्ते की बात करें तो ‘सिंघम अगेन’ ने ‘भूल भुलैया 3’ को पटखनी दी थी। वहीं अब बाजीराव सिंघम के रफ्तार धीमी होती दिखाई दे रही है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

भूल भुलैया 3 की कमाई

अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी ने पहले दिन 35.5 करोड़ कमा सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की थी। वहीं अब 12वें दिन की बात करें तो कमाई में कमी देखने को मिल रही है। मूवी ने 12वें दिन सिर्फ 4.25 करोड़ की कमाई की। बीते मंगलवार यानी 12 नवंबर को मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.16% रही। वहीं मूवी की अब तक की कमाई 208 करोड़ हो गई है।

सिंघम अगेन की कमाई

वहीं रोहित शेट्टी की एक्शन मूवी की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 43.5 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया था। अब 12वें दिन मूवी ने सिर्फ 3.50 करोड़ ही कमाए। मूवी की अब तक की कमाई 214 करोड़ हो गई है। बीते मंगलवार मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.06% रही। वहीं सिंघम अगेन की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

किसने किसको दी पटखनी?

ओपनिंग डे पर अजय देवगन की मूवी ने कार्तिक आर्यन की मूवी को पीछे छोड़ दिया था। वहीं अब बीते 2-3 दिनों से ‘भूल-भुलैया 3’ रोहित शेट्टी की एक्शन मूवी से आगे निकल गई है। दोनों ही मूवीज मल्टीस्टारर है। भूल-भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी हैं। वहीं सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों