“Salman Khan के बिना Bigg Boss: इन सितारों ने संभाला शो की कमान”

bb-1024x719

Bigg Boss 18: सलमान खान का बिग बॉस 18 शो विवादों में छाया रहता है। वहीं सीजन 18 को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच तू-तू-मैं-मैं देखने को मिल रही है। वहीं बीते एपिसोड में भी काफी घमासान देखने को मिला। वहीं इसी बीच सबको सलमान खान का इंतजार था कि वह ‘वीकेंड का वार’ में घरवालों की क्लास लगाएंगे। लेकिन इस ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान नहीं आएंगे। बल्कि उनकी जगह दूसरे स्टार्स शो को होस्ट करते नजर आएंगे। ये पहली बार नहीं हो रहा है, इससे पहले भी कई बार सलमान खान की गैरमौजूदगी में दूसरे सितारे शो को होस्ट कर चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कौन-कौन शो को ‘भाईजान’ की एब्सेंस में होस्ट कर चुके हैं।

एकता कपूर

बिग बॉस 18 में इस वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह एकता कपूर घरवालों की क्लास लगाती नजर आएंगी। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है इसमें एकता विवियन डीसेना सहित दूसरे कंटेस्टेंट्स की क्लास लेती नजर आ रही हैं। वहीं एकता के साथ रोहित शेट्टी भी शो में नजर आएंगे।

फराह खान

बिग बॉस सीजन 16 को सलमान खान की एब्सेंस में फराह खान ने होस्ट किया था। फराह ने उस दौरान घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी। फराह ने इसे बखूबी होस्ट किया। वहीं उन्होंने सदस्यों की क्लास तो लगाई लेकिन साथ में उनके साथ कई मजेदार गेम्स भी खेले। इस सीजन में उनके भाई साजिद खान भी बतौर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे।

करण जौहर

फिल्म मेकर करण जौहर भी शो को होस्ट कर चुके हैं। बिग बॉस सीजन 17 के एक वीकेंड का वार में सलमान खान की मौजूदगी में करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आए थे। इसमें उन्होंने सदस्यों की जमकर क्लास लगाई थी। हालांकि फैंस को उनका ये अंदाज खास पसंद नहीं आया था। वहीं उस दौरान भी फैंस सलमान खान को ही स्क्रीन पर देखना चाहते थे।

रोहित शेट्टी

डायरेक्टर और खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी भी सलमान खान की गैरमौजूदगी में शो को होस्ट करते दिखाई दिए हैं। वहीं सीजन 18 में फिर से रोहित सलमान की जगह शो को होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं इस हफ्ते की लड़ाई के बाद हर कोई ‘वीकेंड का वार’ का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों