“सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजा गया संदेश”

Salman-Khan-1730789315160

Salman Khan Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में धमकी भरा मैसेज आया है। वहीं इससे पहले भी कई बार सलमान खान के नाम पर धमकी भरे मैसेज आ चुके हैं। वहीं बीते गुरुवार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि धमकी देने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया।

धमकी में क्या लिखा?

सलमान खान को धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर से अब फैंस की टेंशन भी बढ़ गई है। वहीं जानकारी के अनुसार मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम के पास धमकी भरा मैसेज आया है। इसमें लिखा है कि जिस किसी ने भी सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई पर गाना लिखा है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। गाने लिखने वाले को जान से मार दिया जाएगा।

कई बार मिल चुकी धमकी

वहीं सलमान खान को भी वार्निंग दी गई है और कहा गया है कि सलमान भी उसे नहीं बचा पाएंगे। फिलहाल मुंबई पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। बॉलीवुड एक्टर को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी हैं। वहीं साल के शुरुआत में उनके घर के बाहर फायरिंग भी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी।

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद मिली धमकियां

बीते महीने बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से इंडस्ट्री में मातम छा गया था। सलमान खान भी इस खबर से टूट गए थे। वहीं इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इसके बाद से बॉलीवुड एक्टर को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी एक्टर

एक्टर फिलहाल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वहीं सलमान बिग बॉस 18 की शूटिंग भी कर रहे हैं। हालांकि इस वीकेंड का वार में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह एकता कपूर शो को होस्ट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों