“स्पिलट्सविला फेम एक्टर नितिन चौहान का 35 साल की उम्र में निधन, फैंस में शोक की लहर”

20241108041639_nitinchauhandeath

TV Actor Nitin Chauhan Passed Away: टीवी के मशहूर एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया है। 35 साल की उम्र में एक्टर ने मुंबई में आखिरी सांस ली। एक्टर ‘स्पिलट्सविला 5’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ में भी नजर आ चुके थे। वहीं एक्टर के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री शॉक्ड है। नितिन को आखिरी बार सब टीवी के शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में देखा गया था। एक्टर के पूर्व को-एक्ट्रेस विभूति ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। वहीं कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

यूपी के रहने वाले थे नितिन

नितिन यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे। बीते गुरुवार मुंबई में उनका निधन हो गया। एक्टर को ‘दादागिरी 2’ जीतने के बाद पहली बार पहचान मिली थी। वहीं नितिन जिंदगी डॉट कॉम, स्पिलट्सविला 5, क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसे शोज भी कर चुके हैं। एक्टर के जाने से इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है।

नितिन की को-एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की पोस्ट

नितिन की को-एक्ट्रेस विभूति ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें। ये बेहद हैरान और दुखी करने वाली खबर है। काश तुम सभी मुश्किलों का सामना कर पाते। काश तुम अपने शरीर की तरह मजबूत होते।’ इसके बाद से ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि एक्टर ने खुदखुशी की है। वहीं पुलिस की जांच जारी है।

माता-पिता पहुंचे मुंबई

वहीं एक्टर के माता-पिता बेटे के पार्थिव शरीर को लेने मुंबई पहुंच गए हैं। साथ ही नितिन के परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं इंडस्ट्री में नितिन के दोस्त भी इस खबर से सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों