विकसित भारत के तर्ज पर बनेगा विकसित बिहार, 2047 विजन डॉक्यूमेंट पर काम जारी

sewrew

बिहार को 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से एक “विजन डॉक्यूमेंट” तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह दस्तावेज़ बिहार के विकास के लिए आगामी 20 वर्षों का रोडमैप प्रस्तुत करेगा। योजना एवं विकास विभाग को इस प्रक्रिया का नोडल विभाग नियुक्त किया गया है और राज्य के सभी विभागों से उनकी योजनाओं और उद्देश्यों को इसमें शामिल करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। यह विजन डॉक्यूमेंट न केवल बिहार के सामाजिक-आर्थिक विकास का खाका खींचेगा बल्कि सतत विकास के लक्ष्यों के साथ समन्वित भी रहेगा, जिससे विकास की दिशा में स्थिरता बनी रहे।

नीति आयोग ने इस पहल को समर्थन देते हुए बिहार से भविष्य की योजनाओं का रोडमैप मांगा है, ताकि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण में बिहार का योगदान सुनिश्चित हो सके। इस दस्तावेज़ में विभिन्न विभागों के लिए विस्तृत लक्ष्यों के साथ यह भी उल्लेख होगा कि किस प्रकार बिहार अपने संसाधनों का उपयोग कर विकास की गति को तेज करेगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।

इसके अलावा, राज्य सरकार 50 करोड़ रुपये से अधिक के परियोजनाओं की निगरानी के लिए एक प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की तर्ज पर एक तकनीकी पोर्टल बनाने की योजना बना रही है। यह समूह सभी उच्च-मूल्य की परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखेगा, जिससे विकास योजनाओं में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया जा रहा है, जो योजनाओं की सटीक निगरानी और आवश्यक सुधार के लिए जिम्मेदार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों