“Sharda Sinha के पार्थिव शरीर की वीडियो आई सामने, बेटे अंशुमन हुए भावुक”

2024_10image_15_11_272337706sharda (1)

Sharda Sinha Last Video Viral: शारदा सिन्हा के निधन से चारों तरफ मातम छा गया है। हर कोई उनके जाने से बेहद दुखी हैं। वहीं लोक गायिका के परिवार भी सदमे में है। बिहार की ‘कोकिला’ के निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। सिंगर की आखिरी पलों की वीडियो भी सामने आ गई है। वहीं शारदा सिन्हा के बेटे भी वीडियो में बेहद दुखी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर लोक गायिका की ये वीडियो वायरल हो रही है। वहीं सिंगर की अंतिम यात्रा का वीडियो देख फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं।

एम्स में ली अंतिम सांस

शारदा सिन्हा बिहार ही नहीं पूरी दुनिया में बेहद फेमस थीं। उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। उनके गाने सुने बिना छठ पर्व अधूरा लगता है। उनके जाने से हर कोई शौक में डूबा है। गायिका ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। वहीं उनका अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे अंशुमन ने साझा की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग भीड़ लगाए खड़े हैं। वहीं साथ में उनके बेटे मां के माथे को सहलाते नजर आ रहे हैं। साथ ही बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी वीडियो में नजर आए। ये वीडियो वाकई बेहद भावुक कर देने वाला है। शारदा सिन्हा की बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं उनके फैंस भी सिंगर को श्रद्धांजलि देने के लिए लाइन में लगाए खड़े हैं।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बात की जानकारी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राजकीय सम्मान के साथ विदाई देने का ऐलान कर दिया है। सिंगर 15 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। लंबे समय से वह ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों