Bigg Boss 18 Nomination: “Bigg Boss के नॉमिनेटेड 8 कंटेस्टेंट की लिस्ट, विवियन डिसेना ने जताई नाराजगी”

images (8)

Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स अपने ड्रामा और विवादों से ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं। शो में आए दिन घमासान देखने को मिल रहा है। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। दरअसल घर के ‘टाइम गॉड’ विवियन डीसेना ने इन सदस्यों को नॉमिनेट किया है। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। शो का नया प्रोमो भी रिलीज किया गया है। इसमें विवियन अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं घर से बेघर होने के लिए कौन-कौन नॉमिनेट हुए।

विवियन को स्पेशल पावर

बिग बॉस ने घर के टाइम गॉड बने विवियन डीसेना को इस बार के नॉमिनेशन में स्पेशल पावर दी है। विवियन घर में से किसी भी 8 सदस्यों को नॉमिनेट कर सकते हैं। शो के नए प्रोमो में विवियन चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल और करण वीर मेहरा का नाम लेते नजर आए। साथ ही इन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने का तर्क भी दे रहे हैं।

ये सदस्य हुए नॉमिनेट

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चार के अलावा और भी चार सदस्य नॉमिनेटेड लिस्ट में शामिल हैं। इसमें चुम दरांग, तेजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी भी शामिल हैं। ये आठ सदस्य घर से बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट हो गए हैं।

घरवालों ने कहा बायस्ड

वहीं बीते सोमवार के एपिसोड में दिग्विजय राठी और सारा अरफीन खान विवियन से उलझते हुए दिखाई दिए थे। साथ ही घरवालों ने विवियन को बायस्ड भी बताया। वहीं रजत दलाल और टाइम गॉड बने विवियन के बीच भी काफी बहसबाजी देखने को मिली थी। ऐसा कह सकते हैं कि इसी का खामियाजा इन कंटेस्टेंट ने भुगता। विवियन का मानना है कि उनके कार्यकाल में जो कोई काम नहीं करेगा उसको आगे भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों