“Sharda Sinha की हालत हुई नाजुक, अस्पताल से आई ताजा अपडेट; पीएम ने लिया स्वास्थ्य रिपोर्ट”

PM Inquired About Sharda Sinha’s Health: शारदा सिन्हाकी हालत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सिंगर 10 दिनों से भोजपुरी लोक गायिका दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। अब अस्पताल से ताजा वीडियो सामने आया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका की स्वास्थ्य की जानकारी ली है। पीएम ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से फोन पर बात की। साथ ही उन्हें इलाज के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। प्रधानमंत्री ने एम्स के निदेशक से भी बात की। अंशुमन ने इस बात की पुष्टि की। वहीं उनकी मां अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
चिराग पासवान ने भी जाना हाल
वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी दिल्ली जाकर लोक गायिका के हाल जाने। वहीं पासवान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘लोकगायिका सिंगर शारदा सिन्हा काफी दिनों से बीमार चल रही हैं। आज उनसे दिल्ली में भेंट की और स्वास्थ्य जानकारी ली। छठ महापर्व के पावन अवसर पर शारदा सिन्हा जी की कमी महसूस हो रही है।’ वहीं चिराग ने शारदा के बेटे अंशुमन से भी बातचीत की।
बेटे अंशुमन ने दी थी हेल्थ अपडेट
वहीं बीते दिन शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की थी। साथ ही बिहार सरकार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने बताया था कि बिहार सरकार ने उन्हें आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक बिहार सरकार ने एक भी पैसे की सहायता नहीं की है। वहीं बेटे ने बताया कि डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख में लगी है।
हॉस्पिटल से सिंगर का वीडियो सामने आया है। इसमें वह वेंटिलेटर बेड पर हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं फेसबुक पर लाइव आकर बेटे अंशुमन ने मां की हेल्थ के बारे में भी जानकारी साझा की है।
इसी साल पति का हुआ था निधन
वहीं इसी बीच शारदा सिन्हा के यूट्यूब चैनल पर छठ पर्व के मौके पर ऑडियो सॉन्ग भी रिलीज किया गया। बता दें शारदा सिन्हा के पति किशोर सिन्हा का 80 साल की उम्र में इसी साल 22 सितंबर को निधन हो गया था। वहीं लोक गायिका के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।