Helena Luke Passed Away: “मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन: दुनिया को कहा अलविदा”

Untitled-design-2024-11-04T130340.105

Helena Luke Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। इस खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। हेलेना को अमिताभ बच्चन के साथ मर्द मवूी में भी देखा गया था। इसके बाद वह एक्टिंग की दुनिया को बाय-बाय बोल फ्लाइट अटेंडेंट बन गई थी। उनका निधन बीते रविवार 3 नवंबर 2024 को हुआ। उनके निधन की खबर से परिवार सदमे में चला गया।

चार महीने चली थी शादी

मिथुन और हेलेना ने साल 1979 में एक दूसरे से शादी रचाई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया था। वहीं स्टारडस्टर के एक इंटरव्यू में हेलेना ने मिथुन के साथ रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मिथुन से शादी करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। वहीं एक्ट्रेस और मिथुन की शादी केवल चार महीने ही चल पाई थी।

इन मूवीज में कर चुकी थीं काम

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ मर्द मूवी में भी काम कर चुकी थी। साथ ही हेलेना आओ प्यार करें, दो गुलाब और साथ-साथ जैसी मूवीज में भी काम कर चुकी थी। वहीं बाद में एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई थीं।

बीमारी से जूझ रही थीं हेलेना

हेलेना के जाने की ये दुखद खबर उनकी दोस्त और मशहूर डांसर-एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की। रिपोर्ट्स के अनुसार वह काफी समय से बीमार थीं। बीमारी के बाद भी पूर्व एक्ट्रेस ने डॉक्टर्स से इलाज नहीं कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों