Bigg Boss 18 Promo: “इन 8 सदस्यों को करेंगे विवियन नॉमीनेट, शिल्पा को मिलेगी अपनी भूल का एहसास”

Bigg_Boss_18_contestants_1728135941488_1728135949831

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। टाइम गॉड बने विवियन डीसेना को बड़ी पावर मिली है। बिग बॉस ने उन्हें आठ सदस्यों को नॉमिनेट करने की पावर दी है। विवियन भी अब खुलकर खेलते नजर आ रहे हैं। घर में अपने फेवरेट सदस्यों को छोड़ विवियन आठ लोगों को घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते नॉमिनेट करेंगे। शो अब थोड़ा इंटरेस्टिंग होता दिखाई दे रहा है। वहीं दर्शक भी अब शो को देखना पसंद कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं विवियन किन सदस्यों को नॉमिनेट करेंगे।

बिग बॉस ने दी स्पेशल पावर

बिग बॉस के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें बिग बॉस ने विवियन को एक स्पेशल पावर दी है। इस पावर का यूज कर वह घर के आठ लोगों को नॉमिनेट कर सकते हैं। विवियन को ये पावर इसलिए दी गई है क्योंकि वह घर के ‘टाइम ऑफ गॉड’ हैं। प्रोमो में दिखाया है कि जब बिग बॉस उन्हें पावर देते हैं तो घरवालों के होश उड़ जाते हैं।

श्रुतिका और करण को किया नॉमिनेट

वहीं विवियन सबसे पहले श्रुतिका अर्जुन का नाम लेते दिखाई देते हैं। श्रुतिका फिलहाल जेल में बंद हैं। विवियन उनका नाम लेते हुए कहते हैं कि आप सीधे प्वाइंट टू प्वाइंट बात किया करें। वहीं दूसरी ओर विवियन ने करणवीर का नाम लिया और उन्हें भी घर से बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट कर दिया।

करणवीर से हुई बहस

इस पर करणवीर भी विवियन से चिढ़ जाते हैं और उन पर ईशा, एलिस और  अविनाश को लेकर तंज कसते हैं। इस पर विवियन कहते हैं कि आप सभी को लगता है कि ईशा, एलिस, अविनाश और विवियन का एक ग्रुप हैं तो हां ये सच है हमारा ग्रुप है। लेकिन कम से कम हम ऑरिजनल हैं। विवियन ने ये भी क्लीयर कर दिया है कि हां वह अपने बंदों के लिए बायस्ड हैं। अब इस पर शिल्पा शिरोडकर को भी अपनी भूल का एहसास हो सकता है। दरअसल शिल्पा ने ही विवियन को ‘टाइम गॉड’ की पावर सौंपी थी।

इन लोगों को कर सकते हैं नॉमिनेट

वहीं श्रुतिका और करणवीर के बाद आरफीन खान, सारा आरफीन खान, रजत दलाल, दिग्विजय सिंह राठी, तजिंदर पाल सिंह बग्गा और चाहत पांडे को भी घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। वहीं आज यानी 4 नवंबर के एपिसोड में ये साफ हो जाएगा कि विवियन किन सदस्यों को नॉमिनेट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों