Bhool Bhulaiyaa 3 BO collection Day 3: “भूल भुलैया 3 का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्या किया सिंघम 3 को पीछे?”

Bhool-Bhullaya

Bhool Bhulaiyaa 3 BO collection Day 3: बड़ी स्क्रीन पर ‘मंजुलिका’-‘रूह बाबा’ का जादू चल गया है। मूवी ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली। कार्तिक आर्यन की मूवी ‘भूल-भुलैया 3’ ने वीकेंड पर बड़ी छलांग मारी। अजय देवगन की मूवी ‘सिंघम अगेन’ ने भी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। हालांकि दोनों ही मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही हैं। वहीं अनीस बज्मी की भूल-भुलैया 3 ने तो सिनेमाघरों में बवंडर ला दिया है। आइए आपको बताते हैं मूवी ने वर्ल्ड वाइड कितने करोड़ की कमाई की?

पहले दिन मूवी ने इतने करोड़ कमाए

पहले ही दिन ‘भूल-भुलैया 3’ ने 35.5 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया। इस मूवी ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं है। मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी नजर आए।

तीन दिन में 100 करोड़ पार

कमाई की बात करें तो मूवी ने तीन दिनों में 106 करोड़ की कमाई कर ली है। बीते रविवार यानी 3 नवंबर 2024 को मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 67.27% थी। वहीं इसमें सुबह के शोज 39.80%, दोपहर के 73.62%, शाम के 83.69% और रात के 71.97% रहे। ये मूवी अनीस बज्मी ने डायरेक्ट की है। साथ ही इसका म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है।

‘सिंघम अगेन’ की कमाई

वहीं अनीस बज्मी की मूवी के साथ रोहित शेट्टी की एक्शन मूवी भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। वहीं रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और सलमान खान का भी धांसू कैमियो है। ‘सिंघम अगेन’ ने तीन दिन में 121 करोड़ कमाए हैं। वहीं कमाई के मामले में कार्तिक की मूवी अजय देवगन की मूवी से पीछे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों