Upcoming OTT Release: स्ट्रीमिंग का जादू, ‘देवरा’ और ‘सिटाडेल’ सहित अन्य मूवीज-सीरीज, जानें रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म!

OTT_NEW

Upcoming OTT Release: नवंबर का महीना सिनेमा लवर्स के लिए मजेदार होने वाला है। ओटीटी पर नई मूवीज और सीरीज स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। शानदार कंटेंट से भरपूर इन मूवीज और सीरीज को आप जल्द ही घर बैठे देख सकेंगे। इसमें देवरा से लेकर सिटाडेल हनी बनी तक शामिल हैं। ये मूवीज सीरीज नेटफ्लिक्स प्राइम वीडियो और जी5 जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार हैं। आइये आपको भी बताते हैं ये फिल्में सीरीज आप कहां और कब देख सकते हैं।

सिटाडेल: हनी बनी

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की ये वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे आप घर बैठे प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। ये 7 नवंबर 2024 को स्ट्रीम होगी। दर्शकों को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। ये एक स्पाई एक्शन सीरीज है।

मिथ्या सीजन 2

ये एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर सीरीज है। इसमें हुमा कुरैशी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। ये साल 2022 में आई मिथ्या सीरीज का दूसरा सीजन है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। हुमा के साथ साथ इसमें अवंतिका दासानी परमब्रत चटर्जी राजित कपूर और समीर सोनी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

विजय 69

अनुपम खेर की ये दिल को छू जाने वाली मूवी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसकी कहानी वाकई आपके दिल को छू जाएगी। इसे अक्षय रॉय ने डायरेक्ट किया है। वहीं 8 नवंबर को आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ड्यून प्रोफेसी

ये एक विदेशी सीरीज है। इस सीरीज में भारत की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आएंगी। तब्बू के फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। ये 18 नवंबर को जिओ सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है। इसकी कहानी आपको समय से 10 हजार साल पहले ले जाएगी।

वेट्टैयन

सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाने के बाद वेट्टैयन अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इसमें 33 साल बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक साथ नजर आए। वेट्टैयन का ओटीटी डेब्यू 8 नवंबर को होगा। ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों