HARYANA NEWS: हरियाणा विधानसभा सत्र की हुई शुरूआत; अब चुनाव के बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव बाकी, आज होने की सम्भावना

विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राजभवन में विधानसभा के 80 वर्षीय विधायक रघुबीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद कादियान 11 बजे जिलेवार एक-एक करके सभी विधायकों को शपथ ग्रहण करवाएंगे।



हरियाणा विधानसभा सभा का एक दिवसीय सत्र शुक्रवार 25 अक्तूबर को होगा। प्रोटेम स्पीकर रघुबीर कादियान विधायकों को शपथ ग्रहण करवाएंगे। उसके बाद स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। बहुमत होने की वजह से भाजपा के 48 विधायकों में से स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुना जाना तय है। भाजपा ने सभी विधायकों को दस बजे विधानसभा में बुलाया है। उसी दौरान स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के नाम पर सहमति बनाई जाएगी। विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राजभवन में विधानसभा के 80 वर्षीय विधायक रघुबीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद कादियान 11 बजे जिलेवार एक-एक करके सभी विधायकों को शपथ ग्रहण करवाएंगे। इसमें भाजपा के 48, कांग्रेस के 37, इनेलो के दो और निर्दलीय तीन विधायक हैं। 40 विधायक पहली बार सदन में पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण में करीब दो घंटे का समय लग सकता है। उसके बाद स्पीकर व डिप्टी स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायकों की ओर से नाम रखा जाएगा।

स्पीकर के लिए हरविंद्र कल्याण का नाम

स्पीकर के लिए भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण का दावा सबसे मजबूत बताया जा रहा है। उनके नाम को लेकर भाजपा के अंदर कोई असहमति नहीं है। वहीं, डिप्टी स्पीकर के पद के लिए भाजपा के तीन विधायकों के नाम हैं। इनमें डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा, घनश्याम दास अरोड़ा और विनोद भयाना का नाम चर्चा में है। हालांकि मिड्ढा का पलड़ा भारी है। वह इस बार मंत्री बनने की दौड़ में शामिल थे। मगर कुछ समीकरणों की वजह से वह इस रेस में पिछड़ गए।

इस बार विधानसभा में नहीं दिखेगी ये बुलंद आवाज

15वीं विधानसभा का सत्र इस बार कुछ अलग ही दिखने वाला है। 14वीं विधानसभा में जिन विधायकों की आवाज पूरे सत्र में गूंजा करती थी, वे आवाजें इस बार सुनने को नहीं मिलेगी। इनमें मुख्य रूप से पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कंवरपाल गुर्जर व जेपी दलाल की आवाज सुनने को नहीं मिलेंगी। इनमें से मनोहर लाल केंद्र में पहुंच गए हैं तो किरण चौधरी राज्यसभा में। वहीं कई विधायक चुनाव हार गए हैं।

श्रुति, विनेश, आरती व शक्तिरानी पहली बार पहुंची, पहली बार आदमपुर का विधायक नहीं होगा

करीब 40 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें प्रमुख रूप से ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट, श्रुति चौधरी, आरती राव व शक्तिरानी शर्मा जैसे प्रमुख नाम हैं। इस बार विधानसभा में अच्छी खासी महिला ब्रिगेड दिखने वाली है। 13 महिला विधायक चुनकर आई हैं। वहीं, सबसे कम उम्र के विधायक आदित्य सुरजेवाला हैं। वह भी पहली बार चुनकर आए हैं। उधर, 56 साल में यह पहली बार होगा, जब आदमपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई प्रतिनिधि विधानसभा में नहीं होगा। पूर्व सीएम भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई इस बार चुनाव हार गए हैं। हालांकि भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई विधानसभा में दिखेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *