पंचकुला चुनाव नतीजे 2024: पंचकुला में भाजपा ने पहली बार बढ़त हासिल की, लेकिन फासला बहुत कम; मतगणना

Panchkula Election Result 2024: हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को हुए थे, जिसकी मतगणना आज हो रही है। पंचकूला एक वीवीआईपी सीट है, जो कि अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। पंचकूला विधानसभा सीट में भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता का मुकाबला कांग्रेस के चंद्र मोहन और इनेलो के डॉ क्षितिज चौधरी से है।

11:10 AM Panchkula Election Result 2024:: पंचकुला में मतों की गिनती जारी है। यहां 4 राउंड के मतों की गिनती पूरीहो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार को पहली बार बढ़त मिली है। भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता 902 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 15659 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के चंद्र मोहन को 14757 मित मिले हैं।

– हरियाणा की पंचकुला सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में 9364 मतों के साथ कांग्रेस के चंद्र मोहन पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता 7280 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के बीच 2084 मतों का अंतर है।

2019 के विधानसभा चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी के ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस के चंद्र मोहन को 5633 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। 2014 से यहां पर भाजपा का कब्जा है।

भारतीय वीर दल (बीवीडी) से भारत भूषण गुर्जर, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) से डॉ. क्षितिज चौधरी, राइट टू रिकॉल पार्टी (आरआरपी) से किशन सिंह नेगी, नताशा सूद, आम आदमी पार्टी (आप) से प्रेम गर्ग, सरोज बाला, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से सुशील गर्ग चुनावी मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों