युवा कवि व चिकित्सक डॉ निनाद को मिला दक्षिणांचल युवा सम्मान 2026

युवा कवि व चिकित्सक डॉ निनाद को मिला दक्षिणांचल युवा सम्मान 2026
ब्यूरो गोरखपुर
बडहलगंज:-विधानसभा चिल्लूपार के गोला क्षेत्र में चन्द्रांश फाउंडेशन द्वारा आयोजित गोला टैलेंट हंट में गुरुवार की शाम ग्राम सिधुआपार के युवा कवि व चिकित्सक डॉ निर्भय निनाद को साहित्यिक योगदान हेतु दक्षिणांचल युवा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुस्कार सिद्धपीठ मदरिया के महंत श्रीशदास, कथा वाचक आचार्य ब्रम्हानंद शास्त्री, आजाद पाण्डेय, डॉ प्रवीण तिवारी, अशोक पाण्डेय, पंकज गुप्ता के हाथों मिला। ज्ञात हो कि पूर्व में भी निनाद को साहित्य व समाज सेवा हेतु दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। निर्भय की इस उपलब्धि पर विधायक राजेश त्रिपाठी, उद्योगपति सूरज पाण्डेय, डॉ रूप कुमार बनर्जी, कवि दिनेश बावरा, कवि अभय निर्भीक, ब्लॉक प्रमुख आशीष राय, डॉ वीरभद्र तिवारी, डॉ मनीष त्रिपाठी,देव प्रकाश शुक्ल, देवा पाण्डेय,सुनील दूबे डॉ अभिषेक मिश्र, राजीव पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, धर्मेंद्र शुक्ल, डॉ सत्यम तिवारी,आदि ने शुभकामनाएं दी।

निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र की ट्रक के चपेट मे आने से मौत
यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद
साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में गुजरात की पूजा कुमारी ने जीता गोल्ड
प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, नवाचार और औद्योगिक विकास पर दिया जोर
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मतदाताओं के बीच पढ़ी प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली, दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अपील