डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मतदाताओं के बीच पढ़ी प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली, दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अपील

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मतदाताओं के बीच पढ़ी प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली, दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अपील
आनंद पब्लिक, महराजगंज
महराजगंज, 11 जनवरी 2026।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपरिया एवं प्राथमिक विद्यालय सिसवा अमहवा में मतदाताओं की उपस्थिति में प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली का वाचन किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नामावली में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा शिकायत होने पर जिला प्रशासन/ईआरओ/बीएलओ को अवगत कराएं, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि SIR-2026 के अंतर्गत 06 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। मतदाता सूची देखने के लिए maharajganj.nic.in पर Election Panel के माध्यम से, ceouttarpradesh.nic.in पर EPIC नंबर से तथा वैकल्पिक पोर्टल electoralsearch.eci.gov.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सूची बीएलओ, संबंधित ईआरओ कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय महराजगंज में भी उपलब्ध है।
उन्होंने दावे-आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6, नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7, संशोधन/स्थान परिवर्तन हेतु फॉर्म-8 तथा एनआरआई मतदाताओं के लिए फॉर्म-6A भरा जा सकता है। यदि किसी का नाम सूची में नहीं है या कोई त्रुटि है, तो संबंधित ईआरओ/बीएलओ से संपर्क करें।
बीएलओ और सुपरवाइज़रों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही बूथ पर सुनिश्चित करें, आवश्यकता होने पर फॉर्म-8 भरवाएं, सभी मतदाताओं के फोटो स्पष्ट हों और कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाए। दावे-आपत्तियों की सुनवाई पारदर्शी व नियमानुसार की जाए।
बूथ-वार स्थिति:
उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपरिया में दो बूथ हैं—
बूथ संख्या 177: कुल 839 मतदाता
बूथ संख्या 178: कुल 445 मतदाता
सिसवा अमहवा में भी दो बूथ—
बूथ संख्या 121 (बीएलओ: मीरा कुशवाहा): 1010 मतदाता (SIR के उपरांत)
बूथ संख्या 122 (बीएलओ: मधुसूदन): 617 मतदाता (SIR के उपरांत)
इस दौरान नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भी भरवाए गए। उपस्थित मतदाताओं ने सूची पर संतोष व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावलियां विशेष अभियान के तहत 11 जनवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों/मतदान केंद्रों पर बैठकों के माध्यम से बीएलओ द्वारा पढ़ी गईं। बैठकों की पूर्व सूचना मतदाताओं को दी गई थी और त्रुटियों के संशोधन का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर स्थानीय मतदाता ऋषिकेश पटेल, मोहनलाल गुप्ता, रामटहल, भभूती, बैजनाथ, संतोष, छेदी, मुन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित

निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र की ट्रक के चपेट मे आने से मौत
यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद
साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में गुजरात की पूजा कुमारी ने जीता गोल्ड
प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, नवाचार और औद्योगिक विकास पर दिया जोर
युवा कवि व चिकित्सक डॉ निनाद को मिला दक्षिणांचल युवा सम्मान 2026